APJ Abdul Kalaam Fancy Dress Speech in Hindi

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पर फैंसी ड्रेस स्पीच | बच्चों के लिए प्रेरणादायक भाषण

“जब स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की घोषणा होती है, तो बच्चों के साथ-साथ माता-पिता के मन में भी कई सवाल आते हैं—कौन-सा किरदार चुनें? क्या पहनाएँ? क्या बोलना सिखाएँ?

अगर आप APJ Abdul Kalam Fancy Dress Speech in Hindi खोज रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। आपका बच्चा भारत के ‘मिसाइल मैन’ और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का किरदार निभाने जा रहा है, तो यह लेख आपके लिए एक संपूर्ण मार्गदर्शिका है।

आज हम अब्दुल कलाम को कार्य को उनके योगदान इन बच्चो में इस अलग अलग एक्टिविटीज के जरिये जैसे की फैंसी ड्रेस में Dr APJ Abdul Kalam के रोल मॉडल को प्रस्तुत कर के सभी के बीच छा सकते है। यहाँ आपको आसान फैंसी ड्रेस स्पीच, प्रभावशाली संवाद, कॉस्ट्यूम आइडिया, आवश्यक सामग्री, मंच पर आत्मविश्वास बढ़ाने के टिप्स तक सब कुछ एक ही जगह मिलेगा।”

Inspirational APJ Abdul Kalam image with motivational quote for students.
“बड़े सपने देखो, क्योंकि सपने ही भविष्य की दिशा तय करते हैं।”

 

तो देर किस बात की हम स्कूल हो कॉलेज फैंसी ड्रेस प्रोग्राम में यह भूमिका एकदम झकास और खास होगी तो आइये तयार हो जाईये ..!

 डॉ कलाम जी के कुछ बातें dialogues के रूप में प्राप्त होगी। आपकी परफॉर्मेंस को पहला नंबर दिलाएंगी तो एक आत्मविश्वास के साथ जरूर यह लाइंस अपने बच्चों को या कोई भी कॉलेज स्टूडेंट याद कर ले !

‘मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’  एपीजे अब्दुल कलाम पहनावा (Costume)

सफेद या हल्के रंग की शर्ट

काला पैंट

साधारण जूते

एपीजे अब्दुल कलाम जैसी विग (यदि उपलब्ध हो)

हाथ में किताब या मिसाइल का छोटा मॉडल (थर्माकोल/चार्ट पेपर से)

APJ Abdul Kalam Fancy Dress Speech in Hindi for School Competition with Costume Ideas and Parents Guide
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की प्रेरणा से तैयार की गई फैंसी ड्रेस प्रस्तुति।

 

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम स्पीच फैंसी ड्रेस कंपटीशन  जरूरी सामग्री

विग या फिर बालो में खाने का चुन्ना लगाय गिला करके 

किताब

भारत का छोटा झंडा (यदि अनुमति हो) optional 

पेपर से बनी मिसाइल 

धागा मिसाइल को निचे करने के लिए 

माइक्रोफोन (Toy Prop) 

रोल मॉडल डॉ अब्दुल कलाम के रूप में डायलॉग :-

पुरे आत्मविश्वास के साथ अब्दुल कलाम के वेशभूषा में और कुछ प्रॉप्स के साथ-

सारी दुनिया मुझे मिसाइल मैन के नाम से जानती है, मैं भारत का राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ।

तमिलनाडु के रामेश्वरम यह मेरी जन्मभूमि।

देश ने मुझे भारत रत्न, पद्मभूषण और पद्म विभूषण जैसे बड़े अवार्ड से सम्मानित किया।

पोखरण 2 परमाणु मैं बड़ा योगदान दे पाया इसकी मुझे बड़ी खुशी है..

कड़ी मेहनत और लगन से हर मंजिल को हासिल कर सकते हैं ।

भारत का पहला स्वदेशी उपग्रह slv-3 हमने बनाया था और अग्नि ,पृथ्वी जैसी मिसाइल भी बनाई ..!

 डॉ कलाम जी के किरदार को पूरी आत्मविश्वास और हाव भाव के साथ  बोले उनके घोष वाक्य संदेश (Quotes)

●आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते पर अपनी आदतें तो बदल सकते हैं और बदली हुई आदतें आपका भविष्य बदल देंगी ।

●सपने वह नहीं है जो आप नींद मे देखें ,सपने वह है जो आपको नींद नहीं आने दे ।

●अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो।

●यह मत सोचो कि मुझसे नहीं हो पाएगा बल्कि यह सोचो कि मेरे अलावा और कर कौन पाएगा

●जिस दिन हमारी सिग्नेचर जब ऑटोग्राफ में बदल जाए मान लीजिए आप कामयाब हो गए ।

●हमेशा याद रखो हम सब में समान प्रतिभा नहीं है, लेकिन हम सभी के पास अपनी प्रतिभा विकसित करने का अवसर जरूर है।

●विज्ञान मानवता के लिए खूबसूरत तोहफा … यही तोहफा आज इस भारत भूमि को देकर जा रहा हूं

भले ही आब मैं दुनिया में नहीं हो और मेरे संदेश हमेशा आपके साथ रहेंगे ।

APJ Abdul Kalam Fancy Dress Speech in Hindi
बच्चों के लिए आसान, प्रेरणादायक और प्रभावशाली APJ Abdul Kalam Fancy Dress Speech in Hindi।

 

लक्ष्य प्राप्ति के लिए यह उपाय हमेशा याद रखना:-

●20 साल की उम्र मैं लक्ष्य निर्धारित करो

●लक्ष्य तक पूछने के लिए ज्ञान प्राप्त करो..

●सारी समस्या से लड़कर, सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करो। पुस्तकें आपकी स्थायी साथी होती हैं ज्ञान अर्जित करते चलो

जय हिन्द धन्यवाद ।।

हर बच्चे के सपनों को मिले कलाम जी की उड़ान

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम केवल एक महान वैज्ञानिक या भारत के पूर्व राष्ट्रपति नहीं थे, बल्कि वे हर बच्चे के सपनों में विश्वास करने वाले ऐसे प्रेरणास्रोत थे, जिन्होंने सिखाया कि साधारण परिस्थितियों से उठकर भी असाधारण सफलता प्राप्त की जा सकती है।

यदि आपका नन्हा सितारा इस फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में डॉ. कलाम का किरदार निभा रहा है, तो उसे केवल संवाद याद न करवाएँ, बल्कि उनके विचार, सादगी, अनुशासन और बड़े सपने देखने का साहस भी सिखाएँ। मंच पर बोले गए शब्द कुछ मिनटों तक गूँजते हैं, लेकिन महान व्यक्तित्वों से मिली प्रेरणा जीवनभर साथ चलती है।

 

APJ Abdul Kalam Fancy Dress Speech in Hindi for School Competition with costume ideas and motivational speech.
“बच्चों को दे नयी उड़ान एपीजे अब्दुल कलाम के संदेश से बढ़ाये भारत की शान”

 

हमारी हार्दिक शुभकामनाएँ हैं कि आपका बच्चा आत्मविश्वास के साथ मंच पर जाए, मुस्कुराकर अपनी प्रस्तुति दे और हर दिल में प्रेरणा की एक नई लौ जला दे।

क्योंकि सच्ची जीत केवल ट्रॉफी जीतने में नहीं, बल्कि सीखने, आगे बढ़ने और अपने सपनों को उड़ान देने में होती है।
🌺 यदि यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा..

💛 तो इसे उन माता-पिता, शिक्षकों और विद्यार्थियों तक अवश्य पहुँचाएँ । और उन्हें ‘मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’  डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम कहा जाता हैं। भारत को आत्मनिर्भर बनाने की हेतु से इस नयी पीढ़ी को जरूर इस किरदार को निभाना चाहिए।  एक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के जरिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं।

कौन-सी कक्षा में यह प्रस्तुति दी और उसे मंच पर सबसे ज़्यादा क्या पसंद आया ? वेषभूषा dialogue आदि। आपका अनुभव अन्य अभिभावकों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है

🌐 Poetic Meera Creative Aura.Com पर हम बच्चों, माता-पिता और शिक्षकों के लिए ऐसी ही उपयोगी स्पीच, एंकरिंग स्क्रिप्ट, कविताएँ, शुभकामनाएँ और शैक्षणिक सामग्री नियमित रूप से प्रकाशित करते हैं। हमारे साथ जुड़े रहें और हर नई पोस्ट का लाभ उठाएँ।

❓FAQ (Frequently Asked Questions)

1. APJ Abdul Kalam Fancy Dress के लिए बच्चे को क्या पहनाना चाहिए?

बच्चे को हल्के रंग की शर्ट, गहरे रंग की पैंट और साधारण जूते पहनाएँ। यदि संभव हो तो डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जैसी हेयर स्टाइल या विग रखें। यह वीक लगाना पॉसिबल नहीं तो आप खाने की चुना गिला कर बालों पर लगा सकते हैं जो की हानिकारक भी नहीं होगा और आप रियल में इस किरदार को निभा पायेंगे छोटा रॉकेट मॉडल रख सकते हैं जिससे प्रस्तुति और प्रभावशाली लगेगी।

2. फैंसी ड्रेस स्पीच याद करवाने का सबसे आसान तरीका क्या है?

बच्चे को पूरी स्पीच एक साथ याद कराने के बजाय छोटे-छोटे हिस्सों में अभ्यास करवाएँ। रोज़ 10–15 मिनट दर्पण (Mirror) के सामने बोलने का अभ्यास करने से उसका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और मंच पर अच्छे से बोलेगा।

3. अगर बच्चा मंच पर घबरा जाए तो क्या करें?

बच्चे पर जीत का दबाव न डालें। उसे समझाएँ कि प्रतियोगिता से ज़्यादा महत्वपूर्ण उसका आत्मविश्वास और प्रयास है। मुस्कुराकर शुरुआत करने और धीरे-धीरे बोलने से घबराहट काफी कम हो जाती है।

क्या आपके मन में अभी भी कोई सवाल है? नीचे कमेंट करें, हम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे।

 

Share this content:
get_the_author_meta( 'display_name' ) ) ); ?>

Leave a Comment