सदा रहना मेरे पास: Love Poem in Hindi | दिल को छू लेने वाली हिंदी कविता

Hindi Kavita on Love: ओ मेरे हमदम, सदा रहना मेरे पास (Best Romantic Poem

“दिल को छू लेने वाली प्रेम कविता” केवल शब्दों का संग्रह नहीं होती, बल्कि दिल की उन भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है जिन्हें हम अपने प्रिय तक पहुँचाना चाहते हैं। “सदा रहना मेरे पास” ऐसी ही एक भावनात्मक प्रेम कविता है…

प्यार एक खूबसूरत अहसास है, जो दो दिलों को हमेशा के लिए एक अटूट धागे में बांध देता है। अगर आप भी अपने दिलबर के लिए एक बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने वाली  best love poem in hindi तलाश रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आज के इस ब्लॉग में हम आपके साथ सांझा कर रहे हैं हमारी एक खास रचना “सदा रहना मेरे पास“। यह hindi kavita on love और विश्वास के उन्हीं अनकहे जज़्बातों को बयां करती है, जिसे पढ़कर आपका हमदम मुस्कुरा उठेगा। आइए डूबते हैं मोहब्बत के इस सुरीले सफर में…!

प्रेमी युगल के अटूट प्यार को दर्शाती सदा रहना मेरे पास प्रेम कविता
सदा रहना मेरे पास प्रेम कविता

शीर्षक: सदा रहना मेरे पास

​अंतरा 1

खिलती है दिल में आस, चलती है हर एक सांस,

तुम जो होते हो पास, मिटती है हर एक प्यास।

सदियों पुरानी है ये हमारी प्यारी यारी,

अब तो तेरे नाम कर दी ये ज़िंदगी सारी।

मेरे दिल में रहना तुम बनकर मेरी आस,

सदा रहना मेरे साथ, ओ मेरे खास!

​अंतरा 2

डगर जब लगे मुझे ये मुश्किलों की,

और आँधी आए टूटे हुए सपनों की।

पर चलती हैं जब भी ये ठंडी हवाएँ,

और मुश्किलों की काली घटाएँ छाएँ,

हो जाती है दूर वो सारी काली घटाएँ,

जब भी हम ज़िंदगी में तेरा साथ पाएँ।

यही दुआ करते हैं हम हर पल रब से,

तेरा हाथ हाथों में हो, रिश्ता ये छूटे न अब से।

सदा रहना मेरे पास एक दिल को छू लेने वाली प्रेम कविता है, जो सच्चे प्यार, विश्वास, समर्पण और जीवनभर साथ निभाने
Heart Touching Love Poem in Hindi for Husband Wife and Lovers

 

​अंतरा 3

जज़्बात का ये मौसम खिलता है नज़रों में हरदम,

जब तू हो पास मेरे, मुश्किलें हो जाती हैं ख़त्म।

ओ मेरे हमदम, तुम रहना सदा मेरे साथ,

तुम हो मेरे लिए सबसे खास, सबसे अनमोल सौगात।

रुत नई आएगी और मौसम भी बदलेगा,

पर तेरे-मेरे प्यार का ये रंग कभी न ढलेगा।

अपने मिलन से चूमेगा ज़मीन ये गगन,

तुम ही हो सावन मेरे, तुम ही हो साजन

​अंतरा 4

पति पत्नी के अटूट प्रेम को दर्शाती हिंदी प्रेम कविता
पति पत्नी के अटूट प्रेम को दर्शाती हिंदी प्रेम कविता

मेरी आँखों का काजल, मेरी बाहों का आंचल,

तेरा साथ है जैसे तपती धूप में बादल।

सदा रहूँगा साथ, कभी न छोड़ूँगा तेरा हाथ,

रख मन में अटूट विश्वास, ये है वादों की बात।

ओ मेरी प्रियतम, तुम भुला दो सारे ग़म,

एक मन और एक होकर जिएंगे अब हम।

खिल जाएगा हमारा ये खूबसूरत जीवन,

जब तुम साथ होगी, महकेगा मन का उपवन।

सदा रहना मेरे पास दिल को छू लेने वाली प्रेम कविता हिंदी
प्यार विश्वास और समर्पण पर आधारित प्रेम कविता हिंदी

​अंतरा 5 (समापन)

याद रखना सदा, तुम ही हो मेरी खुदा,

होना नहीं कभी मेरे दिल से तुम जुदा।

दिलरुबा, अब ना हो कभी तू उदास,

चलेंगे सदा साथ, बनकर एक-दूजे का अहसास।

दोस्तों, उम्मीद है आपको हमारी यह कविता “सदा रहना मेरे पास” बेहद पसंद आई होगी। आप इसे ग्रीटिंग कार्ड के रूप में दे सकते हो स्पेशल डे को दे सकते हो एक दूजे के मन की बात एहसास इन शब्दों में पिरो सकते हो प्यार और अटूट विश्वास का यह एहसास आपके दिल को ज़रूर छू गया होगा।

यदि आपके जीवन में भी कोई ऐसा व्यक्ति है जिसकी मौजूदगी आपके हर दिन को खास बनाती है, तो इस कविता को उसके साथ अवश्य साझा करें। क्योंकि कुछ भावनाएँ शब्दों से नहीं, बल्कि दिल से महसूस की जाती हैं।

मोहब्बत का यह सफर यहीं खत्म नहीं होता। हमारी वेबसाइट पर ऐसी ही कई और खूबसूरत रचनाएँ आपका इंतज़ार कर रही हैं।

Share this content:
get_the_author_meta( 'display_name' ) ) ); ?>

Leave a Comment