🇮🇳 स्वतंत्रता की पुकार: भारत माँ को समर्पित टॉप 11 कविता |15 अगस्त विशेष
🌟कविता की भूमिका (Introduction of the Poem)
स्वतंत्रता दिवस केवल तिरंगा फहराने का पर्व⁹ नहीं, बल्कि भारत माता के वीर सपूतों की अमर बलिदान गाथा का उत्सव है। यह दिन हमें याद दिलाता है उस संघर्ष, त्याग और शौर्य की, जिसने हमें आज़ादी की खुली हवा में साँस लेने का अधिकार दिया।
2026 में जब भारत विकसित राष्ट्र की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है, तब यह कविता समर्पित है उन सभी देशभक्तों को, जिन्होंने अतीत में लहू बहाया और आज भी हमारे जवान सीमा पर सीना ताने खड़े हैं।
आइए, PoeticMeeraCreativeAura.com पर पढ़ें – एक जागृति गीत, एक युगांतरकारी कविता, जो भारत माँ की महिमा हिंदुस्तान पर लिखिए कविता जो हमें भारत की तस्वीर का आईना बताती है।

इसे जरूर पड़े और अपना इस वतन के खातिर योगदान, समर्पण, त्याग जरूर दे यह कविता हमें आने वाली पीढ़ी को और वर्तमान भारत की गर्वगाथा को, एक साथ पिरोती है।
🪔 भारत माँ की पुकार – कविता (Main Poem Starts)
कविता प्रारंभ:-
[1]
पवित्र है मेरी भारत भूमि सारे युग में जो हैं महान,
प्यारा लगे मुझे मेरा हिंदुस्तान !
सशक्त भारत की है पहचान,
विकसित है हमारा हिंदुस्तान,
उनकी है संतान
जहां है हीरो की खान,
एकता से ही बड़ाये हम देश की शान..
मर मिटने को हम है तैयार,
मातृभूमि है हमारी जान…!
हर क्षण में, हर कण में, हर तन में, हर मन में, सुगंध है मेरी मिट्टी की,
हमें है उस पर अभिमान,
सबसे न्यारा सबसे प्यारा
लगे मेरा मुझे हिंदुस्तान…!
[2]
क्या कहूँ मेरी भारत की बात
हर धर्म के लोग रहते हैं एक साथ
कोई दोस्त कोई होता है उसका अपना,
हमेशा ही अपने संस्कृति को संजोए रखना,
ऐसी है जहां गलियों गलियों में रहते हैं,
अलग-अलग धर्म के लोग,
रंग -बिरंगी उनकी वेशभूषा
भाषा है सब की निराली यहां,
फिर भी दिलों में है एकता,
हर धर्म हर संस्कृति हर परंपराओं से इंडिया मेरा है सजता!
[3]
(🇮🇳 Poem Freedom of Mother India)🚩
कोई कहे उसे भारत,
कोई कहे उसको इंडिया,
कोई कहे उसे हिंदुस्तान हैं प्यारा,
फिर भी है हर क्षेत्र में हर नगर में हर घर में ,
मेरे वतन की है शान हैं,
हर गलियों में हर रंग गलियों में,
देश-विदेश में हर जगह मेरी भारत का ही गुणगान हैं ऐसा सुंदर देश मेरा भारत महान है..!
मेरा भारत देश महान है!!
हर देशवासियों का है यह कर्तव्य पर कविता :-
मुझे गर्व है इस मिट्टी पर,
भारत माता की धरती पर जन्म लिया
धरती माँ ने मुझ को सब कुछ दिया,
मैं भी देश की खातिर कुछ कर्तव्य निभाकर
इस देश के लिए कुछ कर दिखाऊंगा
करना चाहूंगा मैं कुछ ;
इस वतन के खातिर,
जिसने मुझे सुरक्षा कवच दिया,
दिया मुझे हर सम्मान; रखा मुझे पलकों पर,
मेरा भी है कर्तव्य, कि मैं करूं उसके खातिर कुछ ऐसा कार्य कर जाऊँ
कर जो समाज के लिए उन्नति मैं अपनी भागीदारी निभाऊ,
दिल खुश होता है जब कुछ अच्छा कार्य करके दिखाऊ ,
भारत भूमि का मोल कैसे चुकाऊ!

[4]-अ
स्वतंत्रता सेनानियों को नमन (Tribute to Freedom Fighters)
बॉर्डर पर लड़ते हैं सैनिक
तोड़ के अपनी गलियों को,
छोड़कर अपनी घर परिवार को,,
छोड़कर अपने ममता के आंचल को,
लड पड़ते हैं वह पूरे समर्पण के साथ,
देते हैं वह अपना तन मन धन देश की सेवा में ,
सुरक्षा के लिए तैनात होते दिन रात,
भारत मां की सुरक्षा की खातिर किया समर्पित इस जीवन को त्याग और बलिदान से
ऐसे वतन के वीर जवानों को सलाम है भारत के वीरों को सलाम है!




