गोद भराई एंकरिंग स्क्रिप्ट हिंदी | 7 Best Emotional Baby Shower Anchoring स्क्रिप्ट & Program Ideas
“गोद भराई एंकरिंग स्क्रिप्ट एक ऐसी तैयार स्क्रिप्ट है, जिससे आप पूरे कार्यक्रम को आसानी से होस्ट कर सकते हैं…”
गोद भराई का अवसर हर परिवार के लिए बेहद खास और भावनाओं से भरा होता है। अगर आप इस कार्यक्रम को खूबसूरती से होस्ट करना चाहते हैं, तो एक अच्छी एंकरिंग स्क्रिप्ट बहुत जरूरी होती है।
इस पोस्ट में आपको गोद भराई एंकरिंग स्क्रिप्ट हिंदी में मिलेगी, जिसमें शुरुआत से लेकर समापन तक हर भाग को आसान, आकर्षक और भावनात्मक तरीके से तैयार किया गया है, ताकि आपका कार्यक्रम यादगार बन सके।
यहाँ आपको आसान हिंदी में स्वागत, आशीर्वाद और कार्यक्रम के लिए सुंदर शब्द मिलेंगे जो आपके program में जान डाल देगा! और कहते हैं ना गोद भराई यह 9 महीने का समय इस मातृत्व के लिए बहुत ही अनमोल एक एहसास से भरा होता है
“हर माँ बनने वाली स्त्री के लिए यह पल सिर्फ एक रस्म नहीं,
बल्कि एक भावनात्मक यात्रा का उत्सव होता है… 💖 उसकी छवि, उसका एहसास वह मां हर पल हर क्षण महसुस करती है!”
अगर आप भी गोद भराई (Baby Shower) का कार्यक्रम प्लान कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि
👉 एंकरिंग कैसे करें?
👉 कौन से गेम्स रखें?
👉 प्रोग्राम को खास और यादगार कैसे बनाएं?
तो यह पोस्ट आपके लिए एक complete guide है 👇
इस पोस्ट में आपको मिलेगा:
✔ आसान और प्रोफेशनल गोद भराई एंकरिंग स्क्रिप्ट (Hindi)
✔ स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोग्राम फ्लो
✔ मजेदार और engaging baby shower games ideas
✔ खास प्रस्तुति के लिए कृष्ण लीला suggestion (link के साथ)
✔ और अंत में एक सुंदर समापन संदेश
👉 चाहे आप पहली बार एंकरिंग कर रहे हों या already experience हो — यह script आपको confident और impactful बनाएगी 💯
तो आपके लिए प्रस्तुत सुंदर सी अनोखी यादगार ऐसी बेबी शावर स्क्रिप्ट!

❣️🤱गोद भराई कार्यक्रम की शुरुआत कैसे करें
“नमस्कार, नमस्ते, जय श्री कृष्णा!
आप सभी आदरणीय मेहमानों का इस शुभ अवसर पर हार्दिक स्वागत है 🙏
आज हम सभी यहाँ एक बहुत ही प्यारे और खास मौके पर एकत्र हुए हैं —गोद भराई समारोह में
आज का दिन है सबसे प्यारा, सबसे अनमोल —
क्योंकि आज हम मनाने जा रहे हैं खुशियों की बरसात,
एक प्यारे से आने वाले जीवन की पहली दस्तक! 💖
जब माँ की गोद में जीवन का पहला संगीत गूंजने लगता है,
तो पूरा परिवार खिल उठता है —
और वही पल आज हमारे बीच है —
हमारी प्यारी माँ बनने वाली (माँ का नाम) की गोद भराई का सुंदर अवसर !* 👶✨”
🌺 Poetic Welcome Lines
(Slow background with flute or veena)
कपल एंट्री [हाथ में कृष्ण भगवान के सुंदर से बाल गोपाल की मूर्ति के साथ]
Welcome lines:-
“गोद में खुशियों का झूला है,
आँखों में सपनों का मेला है,
हर चेहरा मुस्कुराता हुआ — हमारा कन्हैया आया है!!
आज तो जैसे खुद भगवान भी बोले —
‘आ रहा है मेरा छोटा सा रूप इस धरती पर खेला है!’ 💫”
🌼 Welcome of Family & Guests
“तो आइए, तालियों की गड़गड़ाहट में स्वागत करते हैं —
हमारे इस घर की रानी, soon-to-be super mom —
हमारी प्यारी बहू यानी कि …… (नाम)
स्वागत और माहौल बनाना
“जहाँ एक नई जिंदगी आने वाली होती है,
वहाँ हर कोना खुशियों से भर जाता है…”
आज का यह कार्यक्रम सिर्फ एक रस्म नहीं,
बल्कि नन्हे मेहमान के स्वागत का उत्सव है 🎉
🌸(celebrities name)
…… और …… के लिए खास कविता
“दो दिलों का यह प्यारा सा सफ़र,
अब एक नई मंज़िल की ओर बढ़ रहा है।
प्रिया की ममता में सिमटी कोमलता,
गौरव की आँखों में सपनों का घर बस रहा है।
कल तक जो दो थे,
अब तीन बनने की तैयारी है।
एक नन्ही सी किलकारी
इस घर की सबसे प्यारी सवारी है।
दादा-दादी की खुशियों का उजाला,
मामा-मामी का स्नेह अपार।
भुआ, मासी, सारे रिश्ते कह रहे हैं —
जल्दी आओ नन्हे मेहमान,
हम सबको है तुमसे बहुत प्यार।”

🎉 कपल एंट्री सीन (स्टेज पर आने से पहले)
“दोस्तों,
हर कहानी में एक सुंदर मोड़ आता है…
जब दो लोग सिर्फ पति-पत्नी नहीं रहते,
बल्कि माँ और पापा बनने की राह पर चल पड़ते हैं।
आज का यह पल भी कुछ ऐसा ही है।
आज हम स्वागत करने जा रहे हैं
उस प्यारे जोड़े का
जो अपने जीवन के सबसे खूबसूरत अध्याय में प्रवेश करने वाला है।”
या और एक नए अंदाज मे
🌟 कपल को स्टेज पर बुलाने की लाइन
“तो तैयार हो जाइए
जोरदार तालियों और मुस्कुराहटों के साथ
स्वागत करने के लिए
आज के इस कार्यक्रम के सबसे खास मेहमान
हमारी प्यारी प्रिया
और हमारे शानदार गौरव का।”
💫 कपल स्टेज पर आते समय
“इनकी मुस्कान बता रही है
कि दिल में कितने सपने हैं।
और आने वाला नन्हा मेहमान
इनके जीवन को और भी रोशन करने वाला है।
आइए तालियों से इनका स्वागत करें
और इस खूबसूरत पल को यादगार बना दें।”🌷 एंट्री के बाद छोटी लाइन
“आज यह मंच
सिर्फ एक कार्यक्रम का मंच नहीं है
बल्कि उस खुशी का मंच है
जहाँ एक परिवार
अपने आने वाले नन्हे सदस्य का
प्यार से स्वागत कर रहा है।”
English Slogan
“Ladies and Gentlemen,
Today is not just a celebration…
It is the beginning of a beautiful new chapter of life.
A little miracle is on the way,
and a lovely couple is about to become Mom and Dad.”
🎤 Baby Shower Anchoring Script (तारीफ के साथ)
“आज का यह दिन सिर्फ एक समारोह नहीं है
बल्कि एक नई खुशी का उत्सव है।
एक नन्हा सा मेहमान
हमारे परिवार में आने वाला है।
तो जोरदार तालियों के साथ
स्वागत कीजिए
हमारी प्यारी* (बहु रानी नेम)
और ….. (होने वाले बच्चे के पापा का नाम) का अंश इस धरती पर खेलने वाला हैं।”
👏
“तालियाँ इतनी जोर से बजाइए
कि आने वाले नन्हे मेहमान तक
इस प्यार की आवाज पहुँच जाए।” सबको देखकर उसको baby को जरूर खुशी होगी, हैं ना….!

💃 1. भक्ति, रिया और कृति का डांस
“कार्यक्रम की शुरुआत करते हैं
एक सुंदर डांस प्रस्तुति से।
हमारे घर की प्यारी बेटियाँ
भक्ति, रिया और कृति
एक मनमोहक डांस लेकर आई हैं।”
डांस के बाद
“वाह… क्या बात है!
इतनी सुंदर एनर्जी,
इतनी प्यारी मुस्कान
और इतना शानदार डांस।
सच में आप तीनों ने
कार्यक्रम की शुरुआत ही
खुशियों से भर दी।”
👏
“एक बार फिर जोरदार तालियाँ हो जाएँ।”
💃 2. अदिति का डांस –
गुड़िया
“अब मंच पर आने वाली हैं
हमारी नन्ही सी गुड़िया
अदिति।”
डांस के बाद
“वाह अदिति…
इतना प्यारा डांस देखकर
सच में दिल खुश हो गया।
इतनी छोटी उम्र
और इतना आत्मविश्वास —
कमाल है।”
👏
“अदिति के लिए एक बार फिर जोरदार तालियाँ।”
🤱🪄गेम्स और मस्ती (Audience Engagement)
👉 अब थोड़ा मजा और हंसी का माहौल बनाते हैं 😄अब इस कार्यक्रम को और भी खास बनाने के लिए..हम लेकर आए हैं एक सुंदर और अनोखी कृष्ण लीला प्रस्तुति.. 💫
👉 पूरी स्क्रिप्ट यहाँ पढ़ें:
(यहाँ Krishna Leela Post का Link डालें – Anchor Text: “गोद भराई कृष्ण लीला स्क्रिप्ट”)
🎭 3. कृष्ण लीला –
जो हमें दिखाने वाली हैं
एक सुंदर कृष्ण लीला। जिस तरह कन्हैया अपनी यशोदा मैया को दौड़ा दौड़ता है परेशान करता है इस तरह इस वृंदावन को गोकुल को हमारे बीच लाना है और दौड़ी दौड़ी चले आना है उपहार लेने..
🌸 Krishna Leela Introduction (Anchoring Segment) 🌸
“खास हमारे बीच पधारे हुए सभी आदरणीय मेहमानों और
मेरी प्यारी सखियों के लिए…
अब प्रस्तुत है एक अनोखी और मनमोहक कृष्ण लीला…
”लेकिन… ये सिर्फ सुनने के लिए नहीं है 😉
आप सभी को इस लीला को ध्यान से सुनना भी है और महसूस भी करना है…
क्योंकि आपने कृष्ण लीला तो कई बार सुनी होगी,
पर आज की यह लीला थोड़ी खास है… 💫
जैसे ही इस नटखट कान्हा की शरारतें आपको भा जाएं,
जैसे ही मन खुशियों से भर जाए…
वैसे ही आपको दौड़कर हमारी ओर आना है 😄
और जो सबसे पहले आएगा…
उसे मिलेगा एक प्यारा सा उपहार 🎁
तो तैयार हो जाइए…
खास हमारे बीच पधारे हुए सभी मेहमानों और प्यारी सखियों के लिए…
अब प्रस्तुत है एक मनमोहक कृष्ण लीला
…आज इन वृंदावन की गलियों में
हम सब मिलकर खुशियों की धूम मचाने वाले हैं 🎉
तो आइए…
दिल थाम कर बैठिए और मुस्कुराते रहिए…
प्रस्तुत है — नटखट कान्हा की प्यारी सी कृष्ण लीला… 💙✨
👏
[सभी विनर्स के लिए जोरदार तालियां हो जाए]
प्रस्तुति के बाद Game k बाद )
“वाह…
ऐसा लगा जैसे सच में
हम गोकुल की गलियों में पहुँच गए हों।
कृष्ण की शरारतें
और यशोदा मैया का प्यार
दोनों बहुत सुंदर तरीके से दिखाया गया।”
चलो, चलो अभी इस गेम के बाद आगे बढ़ते हुए हम थोड़ा सा माहौल बना ले मनोरंजन की तौर पर और दुआओं के तौर पर आ रही है लाला की बड़ी मां
💃 4. मोनाली भाभी और किरण भाभी
“अब मंच पर आ रही हैं
मोनाली भाभी और किरण भाभी
जो बनने वाली हैं
आने वाले बेबी की प्यारी बड़ी मम्मी।”
-👏👏👏
डांस के बाद
“वाह…
इतनी खूबसूरत और ग्रेसफुल परफॉर्मेंस।
आप दोनों ने
अपने प्यार और खुशी को
डांस के जरिए बहुत सुंदर तरीके से दिखाया।”
👏
“जोरदार तालियाँ हो जाएँ।”
💃 5. ग्रुप परफॉर्मेंस
“अब मंच पर आने वाली हैं
अर्चना, भाग्यश्री, राधा, मंजू, ममता, रेखा और मनीषा।
इतनी सारी कलाकार
एक शानदार परफॉर्मेंस लेकर आ रही हैं।”
डांस के बाद
“अरे वाह…
क्या जबरदस्त परफॉर्मेंस था।
इतनी शानदार कोऑर्डिनेशन
और इतनी प्यारी एनर्जी।”
👏
“इन सभी कलाकारों के लिए
जोरदार तालियाँ।”
ड्रामा
🎭 6. रानी दीदी का ड्रामा-
“अब मंच पर आ रही हैं
हमारी प्यारी रानी दीदी
एक मजेदार ड्रामा लेकर।”
ड्रामा के बाद lines
“वाह…h
रानी दीदी ने तो
सबको हँसा-हँसा कर
माहौल ही बदल दिया।”
👏
“जोरदार तालियाँ हो जाएँ।”
💃 7. Baby ki Bhuwa Special Dance
“अब मंच पर आ रही हैं
बेबी की प्यारी भुआ — विध्या दीदी और सारिका दीदी
और साथ में
लक्ष्मी भाभी, सपना भाभी और श्वेता भाभी।”
डांस के बाद
“वाह…
इस डांस में तो
प्यार, खुशी और उत्साह
सब कुछ नजर आया।”
👏
“इन सभी के लिए
जोरदार तालियाँ।”
💃 8. अर्चना का स्पेशल परफॉर्मेंस
“अब मंच पर आ रही हैं
अर्चना जो बनने वाली हैं
बेबी की प्यारी बुआ।”
डांस के बाद
“वाह…
यह परफॉर्मेंस सच में
दिल से किया हुआ लग रहा था।
आपका प्यार
आपकी खुशी
सब डांस में दिखाई दे रहा था।”
👏
“अर्चना जी के लिए
जोरदार तालियाँ।
🎲 9. सरप्राइज हाउजी–
“अब कार्यक्रम में
थोड़ी मस्ती का तड़का लगाने
आ रही हैं
*जो Housie लेगा उनका नाम)
एक मजेदार हाउजी गेम लेकर।”
🌸🤱 गोद भराई मुख्य रस्म
अब वह शुभ घड़ी आ गई है…
जब हम सभी मिलकर (माँ का नाम) की गोद भरेंगे 💐
मैं सभी बड़े-बुजुर्गों से निवेदन करता/करती हूँ
कि वे मंच पर पधारें और आशीर्वाद दें 🙏
“अब कार्यक्रम का
सबसे भावुक और सुंदर पल आ गया है।
अब सभी परिवार के सदस्य
मिलकर ..की गोद भरेंगे
फलों, उपहारों और ढेर सारे प्यार के साथ
और आने वाले नन्हे मेहमान को
अपना आशीर्वाद देंगे।”
अपने परंपरा और संस्कृति की बहुत अच्छा सा एक उदाहरण है जो की मां और आने वाले बच्चों को शुभ आशीर्वाद के तौर पर
गोद भराई (डोहाळे जेवण) गीत🎤👸👶
Baby shower गीत यहां पर प्रस्तुत हैं..
गोद भराई गीत
बहुत ही सुंदर और मनमोहक गीत सुनकर मन महक गया और शुभ आशीर्वाद मिल गया
💝✨️✨️✨️
🌼 अंतिम समापन
“आज की यह दिन
खुशियों, प्यार और परिवार के साथ
बहुत ही सुंदर रही।
हम सबकी यही प्रार्थना है
कि ..और.. का जीवन
हमेशा खुशियों से भरा रहे।
और उनका आने वाला नन्हा मेहमान
इस घर में ढेर सारी किलकारियाँ
और मुस्कान लेकर आए।”
👏
“एक बार फिर
जोरदार तालियाँ हो जाएँ
हमारे प्यारे कपल
.. और ..के लिए।”
🌸 कार्यक्रम के समापन के लिए 8 लाइन की भावनात्मक कविता
“नन्हे कदमों की आहट अब आने वाली है,
घर में खुशियों की बौछार होने वाली है।
माँ की ममता बाहें फैलाए खड़ी है,
पापा की आँखों में सपनों की झड़ी है।
दादा-दादी का आशीर्वाद साथ रहेगा,
हर रिश्ता प्यार से उसके संग सजेगा।
जल्दी आओ नन्हे मेहमान इस संसार में,
तुमसे ही रौनक है इस पूरे परिवार में।”

🌸 बनने वाले मां पिता के लिए खास कविता
“दो दिलों का यह प्यारा सा सफ़र,
अब एक नई मंज़िल की ओर बढ़ रहा है।
..की ममता में सिमटी कोमलता,
…. की आँखों में सपनों का घर बस रहा है।
कल तक जो दो थे,
अब तीन बनने की तैयारी है।
एक नन्ही सी किलकारी
इस घर की सबसे प्यारी सवारी है।
दादा-दादी की खुशियों का उजाला,
मामा-मामी का स्नेह अपार।
भुआ, मासी, सारे रिश्ते कह रहे हैं —
जल्दी आओ नन्हे मेहमान,
हम सबको है तुमसे बहुत प्यार।”
चलो … इस सुंदर से कार्यक्रम सूंदर सी सजावट और आप सभीका सुन्दरसा साथ मिला धन्यवाद ! अब सभी साद प्रोग्राम के बाद अब स्वादिष्ट टेस्टी टेस्टी भोजन का आनंद ले..!
“हर घर में खुशियाँ आए,
हर माँ का आंचल महके…”
गोद भराई सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं,
बल्कि एक नई जिंदगी के स्वागत का उत्सव है 💖
उम्मीद है यह एंकरिंग स्क्रिप्ट आपके कार्यक्रम को
और भी यादगार बनाएगी 💫
👉 अगर आप कुछ और खास जोड़ना चाहते हैं,
तो हमारी कृष्ण लीला स्क्रिप्ट जरूर देखें
धन्यवाद 🙏
“अगर आप भी अपने गोद भराई कार्यक्रम को खास और यादगार बनाना चाहते हैं, तो इस एंकरिंग स्क्रिप्ट को जरूर अपनाएँ।
👉 ऐसी ही और सुंदर स्क्रिप्ट, कविताएं और पारंपरिक कार्यक्रमों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और इस पोस्ट को अपने प्रियजनों के साथ शेयर करना न भूलें।”
चलो तो अब हम अलविदा लेते हैं🙏🙏✨️
❓ गोद भराई क्या होती है?
गोद भराई एक पारंपरिक भारतीय रस्म है, जो गर्भावस्था के दौरान आयोजित की जाती है। और जो गर्भवती होती है उसके सम्मान में सारा परिवार और रिश्तेदार मिलकर माँ बनने वाली महिला को आशीर्वाद देते हैं और आने वाले बच्चे के स्वागत की खुशी मनाते हैं। यह गोद भराई समारोह प्यार, खुशी और शुभकामनाओं से भरा होता है। और यह दिन हर एक बनने वाली मां के लिए यादगार पल होता है!
❓ गोद भराई में क्या-क्या भरते हैं?

गोद भराई में माँ बनने वाली महिला की गोद में शुभ चीजें रखी जाती हैं, जैसे हेयर कलर के ब्लाउज पीस में उसकी गोद भरी जाती है जिसमें फल, मिठाई, नारियल और उपहार। यह प्रतीक होता है कि आने वाला जीवन खुशियों, समृद्धि और आशीर्वाद से भरा हो।
❓ गोद भराई कार्यक्रम में क्या-क्या शामिल होना चाहिए?
ऐसे तो ही पारंपरिक और वैज्ञानिक रूप से गोद भराई मनाई जाती है अपनी इच्छा अनुसार हम इसे सुंदर और अनोखी रूप में मान सकते हैं अपनी आने वाली मेहमान और हमारी बहु रानी के लिए यह उपहार बहुत ही अनमोल और यादगार होता है उसकी खुशी के लिए हम एक अच्छे गोद भराई कार्यक्रम में एंकरिंग स्क्रिप्ट, आशीर्वाद, परिवार की भागीदारी, हल्के-फुल्के मनोरंजन और भावनात्मक पल शामिल कर सकते हैं। इससे कार्यक्रम संतुलित और यादगार बनता है।
गोद भराई एक पारंपरिक भारतीय रस्म है, जो गर्भावस्था के दौरान आयोजित की जाती है। और जो गर्भवती होती है उसके सम्मान में सारा परिवार और रिश्तेदार मिलकर माँ बनने वाली महिला को आशीर्वाद देते हैं और आने वाले बच्चे के स्वागत की खुशी मनाते हैं। यह गोद भराई समारोह प्यार, खुशी और शुभकामनाओं से भरा होता है। और यह दिन हर एक बनने वाली मां के लिए यादगार पल होता है!

गोद भराई में माँ बनने वाली महिला की गोद में शुभ चीजें रखी जाती हैं, जैसे हेयर कलर के ब्लाउज पीस में उसकी गोद भरी जाती है जिसमें फल, मिठाई, नारियल और उपहार। यह प्रतीक होता है कि आने वाला जीवन खुशियों, समृद्धि और आशीर्वाद से भरा हो।
ऐसे तो ही पारंपरिक और वैज्ञानिक रूप से गोद भराई मनाई जाती है अपनी इच्छा अनुसार हम इसे सुंदर और अनोखी रूप में मान सकते हैं अपनी आने वाली मेहमान और हमारी बहु रानी के लिए यह उपहार बहुत ही अनमोल और यादगार होता है उसकी खुशी के लिए हम एक अच्छे गोद भराई कार्यक्रम में एंकरिंग स्क्रिप्ट, आशीर्वाद, परिवार की भागीदारी, हल्के-फुल्के मनोरंजन और भावनात्मक पल शामिल कर सकते हैं। इससे कार्यक्रम संतुलित और यादगार बनता है।