🌸 साद के प्रकार – 5वें, 7वें और 9वें महीने की परंपरा और अनोखे आइडियाज
गोद भराई/साद भारतीय संस्कृति की एक ऐसी खूबसूरत परंपरा है, जिसमें केवल रस्में ही नहीं बल्कि भावनाएं, आशीर्वाद और नन्हे मेहमान के आने से सारा घर गूंज उठता है और जश्न के तौर पर और होने वाली मां को सम्मान और प्यार खुशी देने के लिए अलग-अलग गोद भराई के प्रकारों द्वारा उसे मानते हैं तो उसके परिवार का प्यार भी शामिल होता है। साद अलग-अलग क्षेत्रों में इसे विभिन्न तरीकों से मनाई जाती है, जैसे पाँचवे, सातवें और नौवें महीने की साद रस्में, जो इस खास अवसर को और भी अर्थपूर्ण और यादगार बनाती हैं।

संस्कारों से सजी गोद भराई Baby Shower का अर्थपूर्ण पल
Anchor
साद का यह शुभ अवसर केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि माँ बनने की साधना का प्रतीक है।
आपको पता है कि गर्भवती महिलाओं को इस 9 महीने के सफर में अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है खुशी मनाई जाती है और इस दौरान क्या-क्या करना चाहिए आपको तो पता ही होगा और आपने बहुत कुछ सुना ही होगा यह करना चाहिए वह नहीं करना चाहिए यह खाना चाहिए । वो नहीं खाना चाहिए वगैरा-वगैरा ऐसी बहुत सारी बातें इस दौरान सुनने को मिलती है।
उसे बात को लेकर हर एक मां के मन में लगा रहता है सब कुछ अच्छे से होने के लिए मां और उसके साथ-साथ उसका परिवार भी अच्छी संतान के लिए अनेक प्रयास करता है ताकि आने वाला शिशु सर्वगुण संपन्न हो।
अपने भारतीय संस्कृति में इसका उल्लेख भी है कि जब एक नारी अपने भीतर एक नई जिंदगी को पालती है, तब वह केवल शरीर नहीं — संस्कारों की कोख को भी गढ़ रही होती है। जैसे महाभारत में अभिमन्यु ने माँ सुभद्रा के गर्भ में रहते हुए चक्रव्यूह भेदन की विद्या सीखी थी, वैसे ही आज की हर माँ के भीतर यह शक्ति होती है कि वह अपने गर्भस्थ शिशु को ज्ञान, विनम्रता और संस्कृति के बीज दे सके। अच्छी संस्कार मां की गर्भ में कोख से ही मिलते हैं इस यह वैज्ञानिक रीति से भी सिद्ध हुआ है।
इस समय माँ को चाहिए कि वह शुभ विचार सुने, सकारात्मक बातें करे, सुंदर संगीत व भजन सुनें, अच्छी पुस्तकों का अध्ययन करे, क्योंकि वही भाव और ऊर्जा उस नन्हे से जीवन तक पहुँचती है।
परिवार भी इस काल में माँ को केवल आराम नहीं, प्यार और सुकून का वातावरण दे — ताकि आने वाला शिशु शांत, बुद्धिमान, संस्कारी और प्रेम से भरा हुआ जन्म ले सके।
यह गोद भराई (साद) केवल एक रस्म नहीं, बल्कि पूरे परिवार का वह वचन है कि वे आने वाले जीवन को स्नेह, मर्यादा और मूल्यों से सींचेंगे। 🌼
आने वाली संतान को अच्छे संस्कार मिले इसके लिए उसको अलग-अलग आध्यात्मिक संस्कृति से भी लगाव लगाये और अच्छे अच्छे चीजे करने की राय देते है। तब उसे पर अच्छे संस्कार अच्छी बातें आनंदित वातावरण रहा तो वह आने वाला संतान बुद्धिशाली संयम, विवेकपूर्ण और बहुत ही विनम्र और ज्ञानी शांत स्वरूप ऐसी छवि लेकर जन्म लेगी । और तो और आध्यात्मिक संस्कृति से भी गर्भवती महिला को जोड़ा जाता है जैसे रामायण पढ़ना, भगवत गीता पढ़ना जिसमें खुशी मिले वह करना जैसे की बड़े-बड़े संत, शूरवीर की कथा (शिवाजी महाराज है झांसी की रानी है उनकी कथा कहानी) पढ़ने से आने वाली संतान पर अच्छे संस्कार दिखने लगते हैं यह सब माँ ही कर सकती है। हर एक चीज उस संतान के लिए करती है जिससे आने वाली संतान भी ऐसी गुणवान बुद्धिमान हो।
🌙 गोद भराई के प्रकार:
पाँचवे महीने की चांदनी और साद की परंपरा
गोद भराई कार्यक्रम या साद के प्रकार (साद परंपरा सहित)
भारतीय संस्कृति में गोद भराई केवल एक रस्म नहीं, बल्कि विभिन्न परंपराओं और रीति-रिवाजों का सुंदर संगम है। अलग-अलग क्षेत्रों और परिवारों में इसे अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है, जिन्हें “साद”, “चांदनी” या “बगीचा साद” जैसे नामों से जाना जाता है।
आपको पता ही है इस 9 महीने में अलग-अलग गोद भराई (साद) की जाती है एक अपनी बहु रानी को एक खुशी देने का मौका होता है उतना सन्मान, खुशी उसमें मिलती है।
भारतीय संस्कृति में गोद भराई (Baby Shower) केवल एक रस्म नहीं — यह एक भावनात्मक यात्रा-
जहाँ एक स्त्री “माँ” बनने की ओर पहला कदम बढ़ाती है। परंपरानुसार, यह समारोह प्रायः पाँचवे या सातवें महीने में मनाया जाता है।
🌼 अलग-अलग साद के प्रकार में ऐसी दो और साद है जो बहु रानी को आशीष और प्रेम की प्रतीक को उजागर करता है ।
🌼 कई स्थानों पर इसे
“साद”, “बगीचा साद”, या “चांदनी” कहा जाता है।
“चांदनी साद”
पाँचवे महीने की चांदनी को इसलिए शुभ माना गया है क्योंकि इस समय शिशु की हर गतिविधि — माँ के हृदय और भावनाओं से गहराई से जुड़ने लगती है। घर के छत पर चांद के सानिध्य में उसकी चंद्रमा की ऊर्जा में उजाले में जैसा तेज होता है वैसा ही उसके जीवन में भी तेज आए इस आशा से उत्साह से यह सम्मान होने वाली मां को दिया जाता है । उसमें सभी घर के सदस्य मिलकर उसका लालकोड करते हैं। उसे प्यार देते हैं गीत गाते हैं और अलग अलग पकवानों का आनंद लेते हैं। परिवार इस दिन माँ और उसके बच्चे को आशीर्वाद देते है और चाँदनी रात की तरह उसकी जिंदगी में उजाला भरने की कामना करता है।
🌸 साद या बगीचा साद
भारत में एक गर्भवती महिला को बहुत सम्मान प्यार और उसका ख्याल रखते हैं और एक जो मां बनने वाली है माता बनने वाली है उसकी खुशी बढ़ाने हेतु
बगीचा साद में झूले को फूलों से सजाया जाता है, पटकाई कई जगह गार्डन में भी जहां हरियाली हो वहां यह साधना नहीं जाती है जिसमें बहुत ही आनंद उत्साह और एक हंसी में मजाक का वातावरण से आने वाली संतान पर भी अच्छा असर होता है । बहु रानी या गर्भवती महिला को रानी की तरह सुसज्जित किया जाता है — सुंदर वस्त्र, मेहंदी, गहने, और माँ के चेहरे पर वह पवित्र मुस्कान जो “जीवन को जन्म” देने वाली होती है।
सास-ससुर, नणंद-देवरानी, और सभी रिश्तेदार उसे उपहार और प्यार देते हैं, जैसे कह रहे हों —
“अब तुम्हारा और तुम्हारे भीतर पल रहे उस नन्हे जीवन का भी स्वागत है!” 💖
इस रस्म में महिलाएँ पारंपरिक गीत गाती हैं, नाचती हैं, हँसी-मजाक करती हैं, और अपनी गोदभराई की यादें ताज़ा करती हैं। यही वह पल है जब पूरा परिवार एक नई उम्मीद और जीवन के चमत्कार का उत्सव मनाता है।

अगर आप भी अपने गोद भराई कार्यक्रम को पारंपरिक होने के साथ-साथ अनोखा और यादगार बनाना चाहते हैं, तो इन सुंदर रस्मों और आइडियाज को जरूर अपनाएँ और अपने खास पलों को और भी खास बनाइए। और हमारे साथ बने रहे poeticmeeracreativeaura.com
के ऐसी ही नयी नयी post देखो !