नाम रह जाएगा – जिंदगी की सच्चाई पर एक भावनात्मक हिंदी कविता
जिंदगी की सच्चाई अक्सर हमें तब समझ आती है,जब बहुत कुछ हमारे हाथ से निकल चुका होता है। यह जिंदगी पर हिंदी कविता उसी सच्चाई का आईना है, जहां अंत में बस “नाम” ही रह जाता है…
“यह जिंदगी पर हिंदी कविता हमें याद दिलाती है…”
“इस नाम रह जाएगा कविता में जीवन की सच्चाई छुपी है…”
कभी-कभी एक घटना पूरी जिंदगी की सच्चाई समझा देती है…
अधूरे सपने, अधूरी कहानियां—सब एक पल में रुक जाती हैं।
तब एहसास होता है… कि अंत में बस नाम ही रह जाता है।
“हाल ही में हुई कुछ घटनाएं हमें याद दिलाती हैं कि जीवन कितना अनिश्चित है…!”
“यह जिंदगी पर हिंदी कविता हमें याद दिलाती है…”
“इस नाम रह जाएगा कविता में जीवन की सच्चाई छुपी है…”

🙌“एक पल में सब खत्म… बस नाम रह जाएगा | जिंदगी पर हिंदी कविता”
आए थे खाली हाथ यहाँ, खाली हाथ ही जाना है,
यही सत्य है जीवन का, बस राख में मिल जाना है।
सपने अधूरे रह गए, मौन हुए सब वादे,
क्षण भर में सब खाक हुआ, बस शेष रहीं यादें।
मिलना था और भी जरूरी सपने रह गए अधूरे,
पूरे की पुरे मौन हो गए सारे
थे जो दिल में बसे आंखों से; जो हो गये अधूरे,
क्या गलती थी जो ‘रेत’ हो गए सारे ।।1ll
🥹
कुछ ना बचा हो गए क्षणभंगुर,
सपने कहीं खो गये, बस रह गई राख,
पैसा ना काम आया,
ना मिलीं आशीर्वाद की सौगात
ना दौलत काम आयी,
सब हो गये खाक..! ||2||
ऐसा ठहराव आ गया,
जैसे सामने उदाहरण था
अहमदाबाद का कारण था
अनकहा ,अनचाहा समय आ गया,
ऐसे हवाई सपनों को जब भी तूने ना रोका,
कितनों के थे सपने आंखों में,
रहें गयेबह गई पानी की धारा
जो अपने परिवार का आंखों का तारा,
कोई जिगर का टुकड़ा था,
आंधी आयीं,
हो गई तबाही,
फिर से वही कहानी इस समय ने दोहराई ll3||
बस रह गई है यादें उसे शख्स की मुरादे ,
किया जो वादे,.
अनकहा जो वक्त आया; ना आया कुछ भी साथ..!
आए थे खाली हाथ ,
जा रहे हैं खाली हाथ ; यही जीवन की सत्यता..
आंखें खुली की खुली रह गई.. ना कहीं व्यक्त हो पाया, सिर्फ रह गई लाश,
देखने वाले वो दिल हो गये हताश..||4||
सिर्फ यादें रह गई ..करनी पड़ी विदाई ..
नश्वर हैं जीवन हर वो क्षण; जी लो हंस के मन ही मन।।
मिल ना था जरूरी,
करना था हर मुराद पुरी,
कुछ वक्त जरा ठहरे कर,
अन्तःकरण की पुकार सुनकर ,
हमें तैरा कर,
समय का रूक बदलकर,
रक्षा कर लेता, सुनता पुकार हमारी..
क्या पता था यह अनंत यात्रा; थी हमारी !
वक्त की धार बदल गई, ख्वाहिश रह गई अधूरी। ||5||
इससे तो यही सिख हमें मिलती है,
वक्त किसी का नहीं होता,
जीवन तो अपना नहीं होता,
कर ले बँधे जो करना है
आज ही अपने सपनों को पूरा
दुनिया में नाम बुलंद कर ले ,
आज ही दे दे सभी को वक्त ,
वक्त होता है बहुत ही सख्त,
कर सबकी मदद ,
थोड़ा सुकून पा ! अरे सब के लिए ऐसा कुछ कर जा,
यही इंसानियत का असली सच ..ll6||
वही काम आएंगे,
ना काम आएगी कोई दौलत,
अकेला आया है इस दुनिया में; अकेला ही जाएगा,
बस कोई फिकर ना कर बंधे,
बस सही राह चुन ले तू,
अपनी रख सही नजर, अपने सपनों को मूँद ले तू,
तभी मिलेगी तुझे अपनी डगर,
सुहाना होगा जिंदगी का यह सफर !!
यही होगा..
कामयाब जीवन में कामयाबी की लहर..||7||
जान ले तू ये पता नहीं कब बुलावा आएगा,
ऐसी सुंदर धरा को छोड़ एक दिन हर कोई जाएगा..!!
याद करेंगे रखेंगे तुम्हें अपने दिलों में, वही तेरे साथ आएगा,… तेरा नाम.. बस तेरा नाम !!
हाँ तेरा नाम
इसलिये तू कर सब अच्छे काम..||8||
इस लिए हर कदम पर अच्छी बुनियाद ;
अच्छे इरादे रखकर चल, जब इस दुनिया को छोड़ चला जाएगा l
सपना आशा आसमान में गुम हो गए
अच्छे काम ही संग चलेंगे, और चलेगा तेरा नाम,
बुनियाद नेक रख बंदे, तभी होगा सफल अंजाम।
जब दुनिया से तू जाएगा, ज़ुबां पे तेरा नाम होगा,
सपनों की इस दुनिया में, तेरा ही पैगाम होगा। ।|9।।

✨ संक्षिप्त कविता – नाम रह जाएगा
✍️ नाम रह जाएगा… (Polished Version)
आए थे खाली हाथ यहाँ,
खाली हाथ ही जाना है,
यही सत्य है जीवन का—
बस राख में मिल जाना है…
सपने अधूरे रह जाते हैं,
मौन हो जाते हैं वादे,
क्षण भर में सब बिखर जाता—
बस रह जाती हैं यादें…
जो दिल में बसे थे गहरे,
आँखों से बहकर खो गए,
क्या कसूर था उन ख्वाबों का—
जो रेत बनकर सो गए… ॥1॥
कुछ भी स्थायी नहीं यहाँ,
सब क्षणभंगुर हो जाता है,
पैसा, शोहरत, दौलत क्या—
सब यहीं धरा रह जाता है…
ना आशीर्वाद काम आता,
ना कोई साथ निभाता है,
एक ही पल की आंधी में—
सब कुछ खाक हो जाता है… ॥2॥
कभी अचानक समय ठहरता,
और सच सामने आता है,
एक घटना… एक झटका…
जीवन का अर्थ समझाता है…
कभी अहमदाबाद की वो खबर,
दिलों को चीर के जाती है,
जहाँ पलों में कई जिंदगियाँ—
बस यादों में रह जाती हैं…
अधूरे रह जाते हैं सपने,
आँखों में ही थम जाते हैं,
जो कल तक थे सबके अपने—
आज बस यादों में रह जाते हैं…
किसी का जिगर का टुकड़ा,
किसी की आँखों का तारा,
समय की एक तेज लहर में—
बह जाता है सारा सहारा… ॥3॥
बस रह जाती हैं यादें,
और अधूरी सी मुरादें,
जो कह ना पाए शब्दों में—
वो खामोश रह गई बातें…
आए थे खाली हाथ यहाँ,
जा रहे हैं खाली हाथ,
जीवन की यही सच्चाई—
ना कुछ आया, ना कुछ साथ…
आँखें बस खुली रह जातीं,
दिल भी शब्द खो बैठता है,
देखने वाला हर इंसान—
अंदर से रो पड़ता है… ॥4॥
जीवन नश्वर है हर पल,
इसे हँसकर जी लेना चाहिए,
जो मिला है इस क्षण में—
उसे दिल से सी लेना चाहिए…
हर अधूरी ख्वाहिश से पहले,
अपने मन की आवाज़ सुन,
थोड़ा ठहर, थोड़ा समझ—
जीवन का असली राग चुन…
क्या पता कब रुक जाए ये सफर,
और कहानी अधूरी रह जाए,
वक्त की बदलती इस धारा में—
हर इच्छा अधूरी रह जाए… ॥5॥
यही सीख हमें मिलती है—
वक्त किसी का नहीं होता,
जीवन भी अपना नहीं होता,
जो करना है, अभी कर ले…
आज ही सपनों को जी ले,
आज ही अपनों को समय दे,
थोड़ी सी मदद, थोड़ी सी मोहब्बत—
इंसानियत का दीप जला दे…
यही सच्चा सुख है जीवन का,
यही असली पहचान होगी,
जब तू जाएगा इस दुनिया से—
तेरी अच्छी ही पहचान होगी… ॥6॥
ना दौलत साथ निभाएगी,
ना शोहरत काम आएगी,
अकेला आया इस दुनिया में—
अकेला ही लौट जाएगा…
बस सही राह चुन ले तू,
अपनी नजर को साफ रख,
जो बीज बोएगा तू आज—
वही कल तुझे फल देगा…
अगर इरादे नेक होंगे,
और वही तेरे संग होंगे… ॥7॥
ये जीवन एक यात्रा है,
कब बुलावा आ जाए—कौन जाने,
इस सुंदर धरती को छोड़कर
हर कोई एक दिन जाने…
तब ना कोई वस्तु साथ होगी,
ना कोई अपना हाथ होगा,
बस लोगों के दिलों में बस—
तेरा नाम ही साथ होगा…
हाँ, तेरा नाम… बस तेरा नाम,
इसलिए अच्छे कर्म कर जा,
ऐसा जीवन जी जा तू—
कि हर दिल में घर कर जा… ॥8॥
हर कदम पर नेक इरादे रख,
अपनी बुनियाद मजबूत बना,
जब इस दुनिया से जाएगा तू—
तेरा नाम ही गूंजेगा वहाँ…
सपने भले अधूरे रह जाएँ,
पर कर्म तेरे पूरे हों,
जब दुनिया तुझे याद करे—
तेरे किस्से मशहूर हों…
जब तू जाएगा इस जहाँ से,
हर जुबां पर तेरा नाम होगा,
इस सपनों की दुनिया में—
तेरा ही पैगाम होगा… ॥9॥
🌿 कविता का संदेश
जीवन अनिश्चित है—एक पल में सब बदल सकता है। इसलिए न दौलत का घमंड करें, न समय को हल्के में लें।अच्छे कर्म, सच्चे रिश्ते और इंसानियत—यही अंत में
💭 जीवन से सीख
यह कविता हमें याद दिलाती है कि जीवन का असली मूल्य हमारे कर्मों में छिपा है।
नाम वही रह जाता है, जिसने दिलों को छुआ हो, न कि सिर्फ दुनिया को दिखाया हो।
इसलिए जिंदगी को इस तरह जिएं कि जाने के बाद भी लोग आपको याद करें — सम्मान के साथ।
ऐसे कहीं उदाहरण है जिन्होंने जिंदगी में आज वह हमारे बीच न होकर भी हम उन्हें पल पल याद करते हैं उनके नाम से ही इसीलिए कहते हैं ना भले ही वह इंसान इस धरती पर ना हो पर उनका “नाम” आज भी हमारे जुबान पर अपने दिलों पर इन पूरी दुनिया पर राज करता है!
अगर यह कविता आपके दिल को छू गई हो,
तो इसे अपने अपनों के साथ जरूर साझा करें…
क्योंकि शायद किसी को आज
इन शब्दों की सबसे ज्यादा जरूरत हो…
आपकी एक छोटी-सी शेयर,
किसी के जीवन में एक नई सोच जगा सकती है…
💬 आपको इस कविता का कौन-सा हिस्सा सबसे ज्यादा करीब लगा?
नीचे कमेंट में जरूर बताइए…आपको हमारी यह कविता पसंद आयी तो अपनों के साथ जरूर शेयर करे।
FAQ’S
इस कविता का मुख्य संदेश है कि जीवन को अच्छे कर्मों, सच्चे रिश्तों और सकारात्मक सोच के साथ जीना चाहिए ताकि जाने के बाद भी हमारा नाम सम्मान के साथ याद किया जाए। हमारा नाम अमर रहें! इस आधारित कविता आपके यहां मिलेगी https://poeticmeeracreativeaura.com/chatrapati-shivaji-fancy-dress-natika/
जीवन में अच्छे कर्म क्यों जरूरी हैं?
अच्छे कर्म ही हमारी पहचान बनाते हैं। यही कर्म लोगों के दिलों में हमें जीवित रखते हैं और हमारे नाम को सम्मान दिलाते हैं। जिससे सभी का विकास होता है हमें भी परम आनंद प्राप्त होता है!
सपनों का पूरा होना जरूरी है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है उन्हें जीने की कोशिश करना। हर कार्य को पूरे अंतकरण से मन से किया जाए और खुशी से किया क्योंकि जीवन का हर पल अनमोल है।
